चम्पावत, मार्च 6 -- चम्पावत में दस दिनी मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण शुरू हुआ। शुभारंभ डीडीओ दिनेश दिगारी और एलबीओ अमर सिंह ग्वाल ने किया। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण से स्वरोजगार में मदद मिलेगी। शुक्रवार को आरसेटी की ओर से वीबी जी राम श्रमिकों का प्रशिक्षण शुरू हुआ। आरसेटी के फैकल्टी प्रकाश चंद्र और विजय लडवाल ने प्रशिक्षणार्थियों को विभागीय जानकारी दी। प्रशिक्षणाथियों को माइक्रो लैब के माध्यम से एक-दूसरे से परिचय कराया गया। एबीडीओ एलएल वर्मा ने मशरूम उत्पादन की जानकारी दी। मास्टर ट्रेनर ममता मेहरा प्रशिक्षण देंगी। आयोजन में आरसेटी के राजेश पंत, महेन्द्र सिंह पटवा, छवि दत्त पांडेय आदि ने सहयोग दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.