आरा, फरवरी 28 -- -बड़हरा प्रखंड की पूर्वी बबुरा पंचायत के फूहा गांव में तीनदिवसीय प्रशिक्षण बड़हरा, संवाद सूत्र। प्रखंड की पूर्वी बबुरा पंचायत के फूहा गांव स्थित एक कोचिंग सेंटर में बिहार सरकार के कृषि विभाग के अंतर्गत संचालित भोजपुर कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंध अभिकरण (आत्मा) की ओर से आयोजित तीन दिवसीय मशरूम उत्पादन सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन गुरुवार को हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ 26 फरवरी को किया गया था। संचालन बड़हरा प्रखंड के सहायक तकनीकी प्रबंधक निशांत कुमार और शुभ्रकांत श्रीवास्तव के नेतृत्व में किया गया। प्रशिक्षक महेंद्र प्रताप शर्मा और राजन कुमार सिंह ने किसानों को मशरूम उत्पादन की आधुनिक तकनीकों, बीज चयन, कंपोस्ट तैयार करने की विधि, तापमान नियंत्रण, पैकेजिंग तथा विपणन के बारे में विस्तार से जानकारी दी। प्रशिक्षकों ने बताया कि मशर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.