जहानाबाद, जनवरी 22 -- हुलासगंज, निज संवाददाता प्रखंड अंतर्गत चिरी गांव में गुरुवार को मशरूम उत्पादन के लिए बनायी गयी झोपड़ियों में आग लग गयी। जिससे पूरा मशरूम उत्पादन केन्द्र जलकर खाक हो गया। बताया गया कि बेरोजगारी से जूझ रहे युवक शशि रंजन कुमार के द्वारा वृहत पैमाने पर मशरूम उत्पादन योजना बनाई गई थी। लगभग 8 कट्ठा में मशरूम उत्पादन के लिए झोपड़ियां बनाई जा रही थी। लेकिन गुरुवार को अचानक दोपहर में आग लग जाने से सभी झोपड़ियां जलकर खाक हो गई। स्थानीय लोगों के कोशिशें के बावजूद आग पर काबू नहीं पाया जा सका। हालांकि बाद में दमकल भी पहुंचा लेकिन तब तक सभी झोपड़ियां जल कर खाक हो गई। आग लगने के कारणों की जानकारी नहीं मिल पाई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...