मशरूम उत्पादन का प्रशिक्षण शुरू, बताए गए तरीके
लखीमपुरखीरी, सितम्बर 2 -- गोला गोकर्णनाथ। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कानपुर द्वारा संचालित कृषि विज्ञान केंद्र जमुनाबाद में मशरूम उत्पादन विषय पर प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हो गया। प्रशिक्षण के दौरान किसानों और प्रतिभागियों को मशरूम के महत्व उत्पादन तकनीक विभिन्न प्रजातियों पोषण मूल्य विपणन एवं इससे आय बढ़ाने के उपायों की विस्तार से जानकारी दी जाएगी। प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए कृषि विज्ञान केंद्र के सस्य वैज्ञानिक डॉ. प्रदीप कुमार बिसेन ने कहा कि आज एक ओर जहां खाद्यान्न की पर्याप्त उपलब्धता है वहीं दूसरी ओर लोगों में कुपोषण की समस्या भी देखने को मिलती है। उन्होंने कहा कि कुपोषण को कम करने के लिए पौष्टिक आहार का सेवन आवश्यक है और मशरूम इसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। केंद्र के उद्यान वैज्ञानिक एवं प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.