लोहरदगा, मार्च 18 -- लोहरदगा, संवाददाता। वन पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा आजीविका के लिए महिलाओं को मशरूम उत्पादन एवं व्यवसाय सह मूल्यसंवर्धन के की ट्रेनिंग बुधवार को सेन्हा के सती मंदिर प्रांगण में दी गई। महिलाओं को स्वरोजगार से जुड़ने के लिए टिप्स दिए गए। मशरूम उत्पादन और बाजार पहुंचाने की विधि पर जानकारी साझा करते हुए आर्थिक लाभ के बारे में बताया गया। बताया गया कि मशरूम उत्पादन महिलाएं अपने घर में करके महीने में 30 से 40 हजार रुपये तक कमा सकती हैं। प्रशिक्षण दशरथ ठाकुर एवं अमित महतो के द्वारा दिया गया। हिलाओं को बताया गया कि एक किलो मशरूम का बीज चार सौ रुपये में मिल जाता है। इसके अलावा लगभग दो सौ रुपये अन्य सामग्री में खर्च होते हैं। एक किलो मशरूम के बीज से लगभग 15 किलो मशरूम तैयार होता है। जिसका बाजार मूल्य लगभग तीन हजार रु...