देवरिया, सितम्बर 5 -- भाटपाररानी, हिन्दुस्तान संवाद। कृषि विज्ञान केंद्र मल्हना में शुक्रवार को सरल परियोजना के अंतर्गत मशरूम उत्पादन विषय पर आयोजित पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन हुआ। समापन अवसर पर केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉ मांधाता सिंह ने प्रशिक्षुओं को संबोधित करते हुए कहा कि सीमित भूमि और कम संसाधनों में अधिक आय प्राप्त करने के लिए मशरूम उत्पादन किसानों के लिए एक बेहतर विकल्प है।उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में किसानों को पारंपरिक खेती के साथ वैकल्पिक कृषि उद्यमों को भी अपनाना चाहिए। वैज्ञानिक तकनीकों से मशरूम उत्पादन करने पर कम लागत में बेहतर उत्पादन और अधिक लाभ प्राप्त किया जा सकता है। कार्यक्रम के अंत में सभी 22 प्रशिक्षार्थियों को प्रशिक्षण प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। प्रशिक्षण में सूर्य प्रकाश, शेषनाथ सिंह...