सिमडेगा, सितम्बर 29 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। आरसेटी के बैनर तले मशरुम प्रशिक्षण शिविर का समापन किया गया। मौके पर एलडीएम सन्निस अविजित मिंज और निदेशक शीत बसंत खलखो ने संयुक्त रुप से प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। मौके पर अतिथियों ने अपने संबोधन में सभी प्रशिक्षणार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए स्वरोजगार से जुड़ने की अपील की। साथ ही उन्होंने स्वरोजगार के माध्यम से अपने परिवार का भरण पोषण करने की बात कही। उन्होंने बैंक के माध्यम से लोन लेकर समय से लोन की अदायगी करने की बात कही। बताया गया कि आरसेटी के माध्यम से लगातार बेरोजगारो को हुनर सीखने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। ताकि लोग स्वरोजगार से जुड़ सके। मौके पर संस्थान के सभी कर्मी उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...