मशरुम खेती प्रशिक्षण शिविर का समापन
सिमडेगा, मई 21 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि।आरसेटी बेरीटोली सभागार में बुधवार को मशरुम खेती को लेकर चल रहे प्रशिक्षण शिविर का समापन किया गया। समापन के मौके पर मुख्य रुप से संस्थान के निदेशक एसबी खलखो ने प्रशिक्षण में शामिल होने वाले सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। निदेशक ने कहा कि आरसेटी द्वारा बेरोजगारों को लगातार प्रशिक्षण देकर स्वरोजगार से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। जिले के लोग योजना का लाभ लेकर स्वरोजगार से जुड़ रहे है। उन्होंने मशरुम की खेती को आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए बेहतर बताया। साथ ही लोगों को प्रशिक्षण का लाभ लेकर अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत करने की अपील की।फोटोपी11- सिमडेगा में बुधवार को प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले लोगों के साथ डायरेक्टर एसबी खलखो-
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.