सीतामढ़ी, फरवरी 28 -- पुपरी। कृषि विज्ञान केन्द्र सीतामढ़ी में बिहार कौशल विकास मिशन अंतर्गत दस दिवसीय मशरुम उत्पादक प्रशिक्षण की शुरुआत की गई। कार्यक्रम का उद्घाटन केन्द्र के वरीय वैज्ञानिक एवं प्रधान डॉ राम ईश्वर प्रसाद ने दीप प्रज्वलित कर किया। इसमें किसानों को मशरूम उत्पादन के प्रति जागरूक किया गया। डॉ प्रसाद ने बताया कि इस प्रशिक्षण का उद्देश्य मशरुम उत्पादन करने वालों का दक्षता को बढ़ाना है। इस दौरान गुणवत्तायुक्त मशरुम उत्पादन की जानकारी दी जाएगी ताकि उनके उत्पाद की बाजार मांग बेहतर हो एवं आमदनी भी बेहतर हो सके। नोडल पदाधिकारी सह उद्यान वैज्ञानिक मनोहर पंजीकार ने कहा कि मशरुम उत्पादन एक ऐसा व्यवसाय है जिसमे काफी कम लागत लगती है। मात्र दो महीने में मशरूम का उत्पादन शुरू हो जाता है। वैसे किसान जिसके पास जमीन नहीं है वे इसके उत्पादन की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.