छपरा, मार्च 13 -- सारण में मद्य निषेध अभियान तेज, हजारों लीटर शराब जब्त ग्रामीण एसपी के नेतृत्व में एसआईटी कर रही मामले की जांच शराब कांड जोड़ छपरा, हमारे संवाददाता। सारण में मद्य निषेध अभियान तेज करते हुए मशरक व पानापुर के 160 स्थानों पर छापेमारी की गयी। पुलिस ने 11 और 12 मार्च को पानापुर प्रखंड के धेनुकी, धेनुकी नट टोला, दुबौली तथा मशरक प्रखंड के डुमरसन, चैनपुर, मशरक पूरब टोला, चरिहारा, बंगरा और किशनपुर सहित कई क्षेत्रों में व्यापक छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान करीब 160 स्थानों पर छापेमारी की गई, जिसमें छह मामले दर्ज किए गए और 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया। इधर पिछले ढाई महीने में हजारों लीटर शराब जब्त की गयी है। सारण पुलिस द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार 1 जनवरी 2026 से 9 मार्च 2026 तक जिले में कुल 27,005 स्थानों पर छापेमारी की गई है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.