छपरा, जुलाई 20 -- मशरक। एक संवाददाता नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस के अवसर पर मशरक के कोड़राव गाँव स्थित नवादा पैक्स में वित्तीय साक्षरता एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता पैक्स अध्यक्ष विश्वजीत सिंह के अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्वयं सहायता समूहों के सदस्य, पैक्स प्रतिनिधि, किसान शामिल हुए। वही बिहार ग्रामीण बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक मानस कुमार सिंह, नवार्ड के जिला विकास प्रबंधक निखिल राज, बिहार राज्य सहकारी बैंक के शाखा प्रबंधक अनुज कुमार के अलावे मशरक बीसीओ अमीत कुमार, संदीप कुमार, नेहा सिंह पूर्व मुखिया छोटे प्रसाद सिंह सहित अन्य शामिल हुए।

कार्यक्रम का उद्देश्य कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीणों को बैंकिंग सेवाओं, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं, कृषि ऋण तथा स्वरोजगार के अवसरों के प्रति ज...