छपरा, अप्रैल 15 -- मशरक। बहरौली पंचायत के उत्क्रमित मध्य विद्यालय देवरिया में प्रधानाचार्य प्रभात कुमार की अध्यक्षता में पूर्ववर्ती छात्र सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान इस वर्ष परीक्षा में उत्तीर्ण विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र, मेडल प्रदान कर व आरती उतारकर स्वागत किया गया।कार्यक्रम में अतिथियों को शिक्षक आदित्य पांडेय ने फूलमाला और वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। बच्चों ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। मुख्य अतिथि मुखिया संघ अध्यक्ष सह मुखिया अजीत सिंह ने छात्रों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि शिक्षक मेहनत से बच्चों का मनोबल बढ़ा रहे हैं।प्रधानाचार्य ने बताया कि कई छात्र प्रखंड में शीर्ष स्थान पर रहे हैं। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक चंदन कुमार ने किया। यह भी पढ़ें- अचानक ट्रक का खोला गेट, चपेट में आकर शिक्षक की मौत मौके पर बीआरसी पदाध...