छपरा, अप्रैल 16 -- मशरक । एक संवाददाता मशरक थानाक्षेत्र के कवलपुरा गांव में मारपीट में जख्मी वृद्ध की मौत से परिजन हताश है । आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर पुलिस ने शव को अंत्य परीक्षण के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया। घटना गुरुवार के दोपहर बाद की है । मशरक थाना क्षेत्र के कवलपुरा गांव में एक बृद्ध को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया जिसे मौके पर पहुंची डायल 112 पुलिस मशरक सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में पहुंचायी जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतक 70 वर्षीय कंचन सिंह पिता स्वर्गीय लोचन सिंह है। मृतक के एकलौते पुत्र जयप्रकाश सिंह शिक्षक को पुलिस ने जानकारी दी तो वे अमनौर स्कूल से मशरक अस्पताल पहुंचे । यह भी पढ़ें- बेटे ने फावड़े से किया हमला, खरबूज की फसल भी जोत डाली घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि गांव का एक नशेड़ी दरवाजे ...