छपरा, जुलाई 15 -- घटना के 13 Jahren बाद भी स्कूल को नहीं मिला स्थायी प्रधानाध्यापक स्कूल में मात्र तीन शिक्षक ही हैं पदस्थापित, सौ बच्चों का है नामांकन 16 - मध्याह्न भोजन का जायजा लेते हुए गंडामन मध्य विद्यालय पहुंचे बीईओ

मीड डे मील हादसे की बरसी पेज चार का बॉटम मशरक। एक संवाददाता गंडामन मिड डे मील हादसे की गुरुवार को तेरहवीं बरसी मनायी जायेगी। हादसे में मृत 13 बच्चों के स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया जायेगा। पर आज भी यहां के लोगों को शैक्षणिक सुविधाओं का इंतजार है। मालूम हो कि 16 जुलाई 2013 को मशरक के गंडामन में हुए एमडीएम निवाले से एक साथ 23 बच्चो की मौत ने बिहार समेत पूरे देश को झकझोर दिया था। मुख्यमंत्री ने गांव को गोद लिया। लेकिन 13 वर्ष बाद भी एमडीएम ,सड़क , बिजली सहित अन्य विकास की रफ्तार को ब्रेक लगा हुआ है।

बच्...