सहारनपुर, मार्च 26 -- बेहट। वर्षों से मशखरा नदी पर पुल बनवाने की मांग करे रहे क्षेत्र के ग्रामीणों का सब्र का बांध आखिर टूट ही गया। बुधवार को गांव मुर्तजापुर सहित कई गावों के ग्रामीण नदी किनारे टेंट लगाकर भूख हड़ताल का बेनर चस्पा करते हुए धरने पर बैठ गए। ग्रामीणों का कहना है कि जब तक नदी पर पुल निर्माण कार्य शुरू नहीं होता वह आंदोलन खत्म नहीं करेंगे। बता दें कि बेहट कस्बे से सटे गांव मुर्तजापुर के पास से मशखरा नदी निकल रही है। नदी से होकर जा रहे रस्ते से मुर्तजापुर सहित क्षेत्र के दयालपुर,नगला झंडा आदि कई गावों के ग्रामीण कस्बे में पहुंचते है। बरसात के मौसम में नदी पानी के उफान से लबालब रहती है। रास्ता बंद होने से आधा दर्जन गांवों के ग्रामीणों के समक्ष संकट खड़ा हो जाता है। बच्चे स्कूल नहीं जा पाते और बीमार व्यक्ति को भी समय से उपचार मिल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.