गंगापार, मार्च 25 -- मवैया कला मोड़ पर किसान राघवेन्द्र सिंह सहित दर्जनों किसान अनिश्चित कालीन अनशन पर बैठे हैं। राघवेन्द्र का कहना है कि खेत को ठेके पर हमने गेहूं की बोआई किया था, जिसका मुआवजा खरीदने वाले ने देने के लिए कहा था कि आपको फसल का मुआवजा चार लाख रुपया दूंगा लेकिन चार लाख की जगह मात्र 1,25,000 रुपये दिया और फसल नष्ट कर कब्जा कर लिया। जनसुनवाई में प्रार्थना पत्र दिया तथा उपजिलाधिकारी बारा को प्रार्थना पत्र देते हुए लिखित कहा था कि अगर 20 मार्च तक न्याय नहीं मिला तो हम अनिश्चित कालीन अनशन पर बैठेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...