मवेशी से भिड़ी वंदे भारत एक्सप्रेस हादसा टला
महोबा, अगस्त 21 -- महोबा, संवाददाता। झांसी मानिकपुर रेलवे ट्रैक पर किड़ारी फाटक के पास वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन मवेशी से भिड़ गई। गनीमत यह रही कि ट्रेन में किसी प्रकार की क्षति नहीं पहुंची। पांच मिनट तक ट्रेन रुकी बाद में रवाना की गई। शुक्रवार को खजुराहो से बनारस जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस 4 बजकर 30 मिनट पर किड़ारी फाटक के पास पहुंची। जहां ट्रैक पर चल रहे मवेशी से ट्रेन भिड़ गई। बताया जा रहा है कि भिड़त से ट्रेन के आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। एक बड़ा हादसा टल गया है। रेलवे के क्षेत्रीय जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि किड़ारी के पास वंदे भारत एक्सप्रेस के सांड से भिड़ने की सूचना मिली थी। ट्रेन में किसी प्रकार का कोई नुकसान नहीं पहुंचा। ट्रेन की जांच कर पायलट ने रिपोर्ट अधिकारियों को दी जिसके बाद ट्रेन को रवाना कराया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.