कौशाम्बी, जून 30 -- सैनी कोतवाली क्षेत्र के चक बख्तियारा गांव में ननिहाल आए एक युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। युवक की बाइक मवेशी से टकरा गई थी। युवक की मौत से परिजनों में हाहाकार मचा हुआ है। प्रयागराज जनपद के खुल्दाबाद थाना क्षेत्र के निहालपुर निवासी 20 वर्षीय आदित्य कुशवाहा पुत्र लखन लाल अपने मामा राजकुमार मौर्य के घर चक बख्तियारा आया था। मंगलवार शाम करीब साढ़े चार बजे वह गांव के बाहर बाइक चला रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार रास्ते में अचानक सामने आए मवेशी से बाइक टकरा गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंचे परिजन उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिराथू ले गए, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया। यह भी पढ़ें- ट्रक ने बाइक सवार को कुचला, युवक की मौत युवक की मौत से परिजनों में रोना-पीटना मचा हुआ है।...