उन्नाव, अप्रैल 18 -- असोहा, संवाददाता। थाना क्षेत्र के बरौली पुरवा मार्ग स्थिति पिपरी मोड़ के पास शनिवार सुबह मवेशी से बाइक टकराने से युवक की मौत हो गई। मौत की खबर मिलने पर परिजन बेहाल होते रहे। उधर, पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। क्षेत्र के डंडनापुर गांव के रहने वाले 32 वर्षीय सुनील कुमार पुत्र श्रीराम किसी काम से सुबह बरौली चौराहा गया था। सुबह लगभग ग्यारह बजे घर आते समय बरौली पुरवा मार्ग स्थिति पिपरी मोड़ के पास मवेशी से बाइक टकरा गई। हादसे में बाइक सवार सुनील गिर कर जख्मी हो गया। यह भी पढ़ें- ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत चोट इतनी गम्भीर थी कि जब तक उसे अस्पताल पहुंचाया जाता, तब तक उसकी मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंचे पिपरी प्रधान राम नरेश वर्मा ने पुलिस को सूचना देत...