उन्नाव, अगस्त 7 -- चकलवंशी। माखी थाना क्षेत्र के छतनखेड़ा गांव के रहने वाले 28 वर्षीय पिंटू पुत्र राम औतार अपने साथी संदीप पुत्र कुसेहर व उदयराज पुत्र गुरूचरण के संग गुरुवार को बाइक से अपनी रिश्तेदारी में आसीवन थाना क्षेत्र के सकतपुर गांव गया था। यहां से शाम को घर लौट रहा था। तभी मुंशीगंज अजगैन मार्ग स्थित शंकरखेड़ा गांव के पास सामने से आ रहे कार चालक ने सड़क पार कर रही मवेशी को टक्कर मार दी और मौके से भाग निकला। तभी मवेशी बाइक से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार पिंटू व संदीप घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायलों को मियागंज सीएचसी पर भर्ती कराया। यहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद जख्मी पिंटू व संदीप की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। थाना प्रभारी योगेश सिंह ने बताया कि घायलों को अस्पताल भेज दिया गया है। किस...