प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 26 -- रखहा, हिन्दुस्तान संवाद। कोहंडौर थाना क्षेत्र के बरा का सराय निवासी रॉबिन 18 बुधवार रात करीब आठ बजे बाइक से दिलीपपुर थाना क्षेत्र के अपने रिश्तेदार के यहां से घर लौट रहा था। कंधई थाना क्षेत्र के ताला पिपरी गांव के बीच सड़क पर अचानक सांड़ आ गया। रॉबिन मवेशी से टकरा कर सड़क पर गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों की मदद से घायल को सीएचसी भेजा, यहां से हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। चौकी प्रभारी ने बताया कि घायल को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया और मामले की जानकारी घायल के परिवार के लोगों को दी गई, जानकारी मिलने पर परिवार के लोग मेडिकल कॉलेज पहुंच गए थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...