मवेशी से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत, पत्नी-बेटी घायल
रायबरेली, अगस्त 10 -- खीरो संवाददाता। उन्नाव-लालगंज मुख्य मार्ग (एनएच-31) पर सोमवार रात मवेशी से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे में उसकी पत्नी और दो वर्षीय बेटी को मामूली चोटें आईं। सलोन थाना क्षेत्र के गढ़ी जमीव खुर्द निवासी शैलेन्द्र कुमार पुत्र गेंदालाल कानपुर में पत्नी सोनिया और दो वर्षीय बेटी के साथ रहकर निजी नौकरी करते थे। सोमवार शाम वह अपनी पत्नी और बेटी के साथ बाइक से अपने घर जा रहे थे। रात करीब आठ बजे खीरों थाना क्षेत्र के सेमरी चौराहे के पास त्रिवेणी काशी महाविद्यालय के सामने अचानक बाइक के सामने मवेशी आ गया। टक्कर लगने से बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। हादसे में शैलेन्द्र गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि पत्नी और बेटी को मामूली चोटें आईं।सूचना पर पहुंची सेमरी चौकी पुलिस ने घायलों को खीरों अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.