गोंडा, मार्च 31 -- गोण्डा, संवाददाता। कोतवाली देहात क्षेत्र के लौव्वा टेपरा ग्राम पंचायत के बेलसर मार्ग स्थित पहाड़वा मजरा मोड़ के पास मंगलवार सुबह हुए हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को विधिक कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की पहचान तिलक राम (45) पुत्र नंदा, निवासी ग्राम खिरवा गोपचंद्रपुर, थाना हरदी, जनपद बहराइच के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह बेलसर में रहकर टाइल-पत्थर लगाने का काम करता था। वह पूर्व प्रधान संग्राम सिंह राणा के यहां रहता था। मंगलवार सुबह वह अपने साथी मंटू को रोडवेज बस अड्डे तक छोड़ने गया था। वापस लौटते समय अचानक रास्ते में मवेशी से उसकी बाइक टकरा गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। उसके प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.