बांदा, मार्च 10 -- बांदा। संवाददाता कमासिन थाना क्षेत्र के इंटर्रा निवासी 25 वर्षीय रज्जू सेन पुत्र बड्डा प्रसाद, 24 वर्षीय गोपी सेन पुत्र केशव प्रसाद एक बाइक पर जा रहे थे। बेर्राव गांव के पास जानवर आ जाने से टकरा गए। वहीं तत्काल दूसरे बाइक 61 वर्षीय सूरजभान पुत्र भूपत निवासी ग्राम सतन्याव इनसे भिड़ गया। सभी को सीएचसी में भर्ती किया गया है। वहां से रज्जू सेन को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...