प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 12 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। बाबा बेलखर नाथ धाम विकासखंड के बीडीओ के बेटे की बारात में शामिल होने के बाद घर लौट रहे कर्मचारियों की कार मवेशी से टकराकर पलट गई। इससे कार सवार दो कर्मचारियों की मौत हो गई और दो घायल हो गए। हादसा रात करीब 1:00 बजे बाघराय उमरी कोटिला के पास हुआ। मृतक कर्मचारी दिविया करनपुर के ग्राम रोजगार सेवक राम अवध तिवारी के 45 वर्षीय पुत्र राजमणि तिवारी और खूझी कला निवासी सर्वेश कुमार बताए गए। बाबा बेलखरनाथ धाम प्रधान संघ अध्यक्ष प्रभाकर सिंह और पूरे पांडेय के डीके सरोज घायल हैं। दोनों का इलाज चल रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.