मवेशी से टकराई बाइक, युवक गंभीर
श्रावस्ती, जून 4 -- श्रावस्ती। भिनगा क्षेत्र के ग्राम चहलवा निवासी रामकुमार (35) गुरुवार को बाइक से बहराइच की ओर जा रहा था। तभी भिनगा-बहराइच मार्ग पर बरदेहरा तिराहे के निकट रामकुमार बाइक से नियंत्रण खो बैठा और सड़क पर खड़े मवेशी से टकरा गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने उसे निजी चिकित्सक के पास पहुंचाया। चालक ने हेलमेट नहीं लगा रखा था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.