श्रावस्ती, जनवरी 16 -- श्रावस्ती। भिनगा कोतवाली क्षेत्र के भोजापुरवा गांव निवासी फरदीन अहमद (30) व नसीम (32) शुक्रवार को बाइक से किसी काम से भिनगा आ रहे थे। इस दौरान भिनगा से परसा मार्ग पर स्थित नथुनिया मोड़ के पास पहुंचते ही बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर खड़े मवेशी से टकरा गई। इससे दोनों गंभीररूप से घायल हो गए। लोगों की ओर से एम्बुलेंस को सूचना दी गई। घटनास्थल पर पहुंची एम्बुलेंस की मदद से दोनों को जिला अस्पताल भिनगा में भर्ती कराया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.