मधेपुरा, अप्रैल 9 -- सिंहेश्वर, निज संवाददातासिंहेश्वर- मधेपुरा मुख्य मार्ग एनएच 106 पर जजहट सबैला गांव के पास बाइक सवार हथियारबंद बदमाशों ने बुधवार को लूट की घटना को अंजाम दिया। बदमाशों ने मवेशी व्यवसायी से एक लाख रुपये, मोबाइल आदि सामान लूट लिया। बताया गया कि सहरसा जिले के शाहपुर से एक मवेशी व्यवसायी पिकअप वाहन में सवार होकर सिंहेश्वर मवेशी हाट जा रहे थे। इसी दौरान पल्सर बाइक पर सवार दो बदमाशों ने ओवरटेक कर वाहन को रोका लिया और हथियार के बल पर लूटपाट की। व्यवसायी विलास यादव ने कहा कि लूट की घटना जजहट सबैला पंचायत में एनएच 106 पर टाटा शोरूम के पास हुई। बदमाश काले रंग की बिना नंबर प्लेट वाली की बाइक पर सवार थे। बदमाशों ने हथियार दिखाकर प्लास्टिक बैग में रखे 1 लाख रुपये, मोबाइल फोन और जरूरी कागजात लूट लिया।लूट के बाद के बाद बदमाश हथियार लह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.