जहानाबाद, जून 1 -- काको, निज संवाददाता। पाली थाना क्षेत्र के सैदाबाद गांव में मवेशी खरीदने गए एक व्यवसायी के साथ सोमवार को मारपीट एवं छिनतई का मामला प्रकाश में आया है। घायल व्यवसायी को चिकित्सार्थ सदर अस्पताल, जहानाबाद में भर्ती कराया गया है। पीड़ित व्यवसायी ने गांव के ही तीन लोगों पर मारपीट कर नकद रुपये और सोने का लॉकेट छीन लेने का आरोप लगाया है। जानकारी के अनुसार काको प्रखंड के मिश्र बिगहा निवासी सुरेंद्र यादव दो गायों की खरीदारी के सिलसिले में पूर्व निर्धारित बातचीत के आधार पर सैदाबाद गांव गए थे। यह भी पढ़ें- मवेशी व्यापारी के साथ मारपीट, 1.40 लाख रुपये नकद व सोने का लॉकेट छीनने का आरोपघटना का विवरण बताया जाता है कि वहां मवेशी मालिक के पुत्र ने गाय बेचने से इनकार कर दिया, जिसके बाद सुरेंद्र यादव वापस लौटने लगे। आरोप है कि इसी दौरान कुछ ...