मवेशी व्यापारी के घर चोरी, नकदी और जेवरात उड़ाए
सहरसा, मई 12 -- सोनवर्षा राज, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के अमृता गांव में सोमवार रात अज्ञात चोरों ने एक मवेशी व्यापारी के घर को निशाना बनाते हुए लाखों की चोरी की घटना को अंजाम दिया। पीड़ित व्यापारी राजेश यादव ने थाना में आवेदन देकर चोरी गए सामान की बरामदगी की गुहार लगाई है। जानकारी के अनुसार अमृता वार्ड संख्या-6 निवासी राजेश यादव अपने दरवाजे पर बंधे मवेशियों की देखरेख के लिए बाहर सोए हुए थे। इसी दौरान देर रात अज्ञात चोर घर का ताला तोड़कर अंदर घुस गए और कमरे में रखे ट्रंक का ताला तोड़कर उसमें रखा बक्सा उठा ले गए। कुत्ते के भौंकने पर खुली नींद, हथियार दिखाकर भागे चोर: पीड़ित ने बताया कि चोरी के बाद चोर दरवाजे पर लगी एलईडी लाइट खोलने का प्रयास कर रहे थे। यह भी पढ़ें- जेवरात समेत लाखों का सामान ले उड़े चोर तभी कुत्ते के भौंकने की आवाज सुनकर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.