मवेशी व्यापारियों का अपहरण कर लूट 4.41 लाख रुपये
अररिया, सितम्बर 4 -- फारबिसगंज,निज संवाददाता। अररिया के रजोखर से मवेशी बेचकर करीब 4.41 लाख रुपये नगदी लेकर समस्तीपुर लौट रहे दो मवेशी कारोबारियों का गुरुवार की देर रात अपराधियों ने अपहरण कर लिया। अपराधियों ने दोनों को सुपौल जिले के ललितग्राम एवं प्रतापगढ़ थाना क्षेत्र की सीमा के पास ओवरटेक कर घेर लिया। इस दौरान एक कारोबारी अपराधियों को चकमा देकर भागने में सफल रहा, जबकि दूसरे कारोबारी को अपराधियों ने कब्जे में लेकर उसी की बलेनो कार से फारबिसगंज-रानीगंज रोड स्थित लुटिया पुल के पास लाया और सीट के नीचे चैन में रखे 4 लाख 41 हजार रुपये लूट लिए। विरोध करने पर कारोबारी के साथ मारपीट भी की गई। घटना के बाद पीड़ित कारोबारी देर रात फारबिसगंज पटना बस स्टैंड पहुंचा और स्थानीय पुलिस को मामले की जानकारी दी। घटना को लेकर सुपौल पुलिस के साथ फारबिसगंज पुलिस भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.