मुजफ्फरपुर, अप्रैल 4 -- मड़वन। एनएच-722 पर पकड़ी चौक के समीप शुक्रवार देर रात करीब 11 बजे मवेशी लदे ट्रक को बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पकड़ लिया। दूसरा ट्रक लेकर चालक भाग गया। बताया जाता है कि सराय भगवानपुर से बजरंग दल के कार्यकर्ता ट्रकों का पीछा करते हुए पकड़ी चौक तक पहुंचे। इसके बाद अन्य कार्यकर्ता भी जुट गए। इस दौरान ट्रक चालक एवं मवेशी व्यापारियों ने कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट की। इसमें कई लोग घायल हो गए। करजा थानेदार रामकृष्ण परमहंस और कृष्णकांत मिश्रा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर छानबीन की। वहीं, बजरंग दल के कार्यकर्ता बैरिया निवासी रोशन कुमार और सराय भगवानपुर निवासी अमन कुमार को हिरासत में ले लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...