कानपुर, मार्च 17 -- कानपुर देहात, संवाददाता। रनियां थाना क्षेत्र के फतेहपुर रोशनाई के पास कानपुर-इटावा हाईवे पर मवेशी लदी डीसीएम को रोक कर वसूली करने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया। हालांकि हिन्दुस्तान अखबार इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है, लेकिन रुपये गिनने के वायरल वीडियो को गंभीरता से लेकर एसपी ने पीआरवी में ड्यूटी पर मौजूद दरोगा सहित तीन पुलिस कर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया। रनियां थाना क्षेत्र के फतेहपुर रोशनाई के पास कानपुर -इटावा हाई वे पर मवेशियों को लेकर जा रही एक डीसीएम को रोककर डॉयल 112 की कार से आए पुलिस कर्मी वसूली कर रहे थे। इसका वीडियो बनाकर किसी ने सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। वायरल वीडियो को गंभीरता से लेकर एसपी श्रद्धा नरेंद्र पांडेय ने पीआरवी में कार्यरत एसआई सहित तीन पुलिस कर्मियों को लाइन हाजिर कर पूरे प्रक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.