जमुई, अप्रैल 9 -- सिकंदरा। निज प्रतिनिधि सिकंदरा-जमुई मुख्य मार्ग करमा मोड़ के समीप गुरुवार की दोपहर सिकंदरा थाने की पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अवैध मवेशी लदे एक पिकअप वैन को जप्त कर दो मवेशी तस्कर को गिरफ्तार किया। जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि गस्ती के दौरान थाना के पुलिस पदाधिकारी एवं जवानों के द्वारा सिकंदरा-जमुई मुख्य मार्ग करमा मोड़ के समीप से मवेशी लदे एक पिकअप वैन की जांच पड़ताल की गई। जिसमें देखा गया कि अमानवीय तरीके से पिकअप में आठ मवेशी को क्रूरता पूर्वक लादकर ले जाया जा रहा है। जिसे तुरंत मवेशी लदे पिकअप को जप्त कर दो तस्कर को गिरफ्तार कर लिया गया। जब्त मवेशी का जिम्मेनामा सिकंदरा के एक व्यक्ति को दे दिया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि मवेशी तस्कर पर पशु क्रूरता अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.