मवेशी तस्करों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
सिमडेगा, अप्रैल 16 -- कुरडेग, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के रेंगारबहार में प्रतिबंधित मवेशी के तस्करों को गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी विनय कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र के रेंगारबहार में गोवंशीय तस्कर गाँव में पहुंचे हैं। सुचना मिलते कुरडेग पुलिस मौके पर पहुंची और दो पशु तस्कर को दबोच लिया। मौके से बोलेरो पिकअप एवं ऑल्टो कार भी जब्त किया गया। तस्करों की पहचान मो अयुब, मो सहबाज हुसैन की गिरफ्तारी की गई है। तस्करों ने पुछताछ में बताया कि केसबो यादव के बुलाने पर मवेशी की खरीदारी करने के लिए वे लोग आए थे। वहीं पुलिस ने केसबो यादव को भी गिरफ्तार कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.