हजारीबाग, अप्रैल 6 -- इचाक प्रतिनिधि प्रखंड के बरका खुर्द, दरिया और जोगीडीह गांव से तीन दुधारू गायों को तस्करों द्वारा चुरा ले जाने का मामला प्रकाश में आया है। मवेशी तस्करों ने रविवार की रात वारदात को अंजाम दिया। मवेशी तस्करों की सक्रियता और पुलिस की अनदेखी से पशुपालकों की चिंता बढ़ गई है।बरका खुर्द गांव के पशुपालक किसान प्रभु प्रसाद मेहता ने बताया कि दुधारू गाय को शेड में बांधकर सो गए थे। सुबह जागे तो गाय गायब मिली। तस्करों ने बैल और बछड़ों को छोड़कर दुधारू गायों को निशाना बनाया है, जिससे किसान और मवेशी पालक काफी चिंतित हैं।ग्रामीणों ने बताया कि रात में पुलिस गश्ती नहीं होती है, जिसके चलते चोर, उचक्के, नशेड़ी और शरारती तत्व इस तरह की वारदात को बेखौफ अंजाम दे रहे हैं।इससे पहले चोरों ने मुंशी प्रसाद मेहता और बरकाकाला गांव के कपिल देव प्रसा...