मवेशी चोरी मामले में पांच गिरफ्तार, भेजा जेल
उन्नाव, मई 11 -- सोनिक। दही थाना क्षेत्र के सिंघूपुर गांव में रविवार रात लालता पुत्र बाबूलाल की दो मवेशी उनके घर के बाहर से चोरी हो गई थी। पीड़ित ने पुलिस में तहरीर देकर केस दर्ज कराया था। पुलिस ने जब आसपास लगे सीसी कैमरे के फुटेज खंगाली तो चोरों का सुराग मिल गया। पुलिस ने सोमवार सुबह झंझरी रेलवे क्रॉसिंग के पास से शुभम गौतम गदनखेड़ा सदर कोतवाली व सौरभ उर्फ मोनू निवासी रऊ करना माखी, नितीश उर्फ सुधांशू लोधनहार दही, मयंक वर्मा व आकिब को चोरी के आरोप में गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। यहां कोर्ट आदेश पर पुलिस ने पांच आरोपितों को जेल भेज दिया गया। यह भी पढ़ें- खाद बीज की दुकान से चोरी करने वाले दो चोर गिरफ्तार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.