फर्रुखाबाद कन्नौज, जनवरी 26 -- फर्रुखाबाद। मऊदरवाजा थाना पुलिस की टीम ने मवेशी चोरी करने में तीन शातिरों को गिरफ्तार कर लिया है। इनके कब्जे से अवैध असलहा बरामद किए हैं। मऊदरवाजा थानाध्यक्ष अजब सिंह ने बताया कि नगला पूरन निवासी मुन्नालाल, अनिल कुमार, बघऊ निवासी हरिश्चंद्र को गिरफ्तार किया गया है। इन तीनों ने बताया कि वह मवेशी चोरी करते हैं। लोगों को डराने के लिए असलहे अपने पास रखते हैं। चोरी किए गए मवेशी को ले जाने के लिए दो साथी गाड़ी की व्यवस्था करने गये थे इस बीच हम लोग पकड़ गये। थानाध्यक्ष ने बताया कि खुम्मरपुर से मवेशी चोरी किए गए थे। इसकी जानकारी मिली थी। झौनी नगला के पास से घेराबंदी करके तीन लोगों को पकड़ा गया है। इनसे जो जानकारी मिली है उस पर टीम काम कर रही है। 24 घंटे के अंदर मवेशी चोरी की घटना का खुलासा किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.