मुजफ्फरपुर, मार्च 9 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। जिले के अलग-अलग थाना इलाके से मवेशी चोरी करने वाले गिरोह का अहियापुर थाने की पुलिस ने खुलासा किया है। गिरोह ने जिले में दो दर्जन से अधिक मवेशी चुराए हैं। अहियापुर थानेदार रोहन कुमार ने बताया कि रविवार की रात करीब डेढ़ बजे थाना क्षेत्र के गणेशपुर वार्ड 13 निवासी फकीरा राम के बथान पर मवेशियों की आवाज पर परिवार के लोग जगे तो देखा कि उसके बथान से मवेशियों को खोलकर तीन लोग पिकअप पर लाद रहे हैं। शोर मचाने पर तीनों चोर पिकअप लेकर भागे। फकीरा और उसके परिवार के लोगों ने पीछा किया। इसी दौरान अहियापुर थाने की गश्ती पुलिस भी लोगों को दिख गई। ग्रामीणों ने पुलिस को जानकारी दी। तब पुलिस ने भी उसका पीछा शुरू किया। चोरों ने पिकअप वैन को मुस्तफापुर गांव स्थित गली में छोड़कर तीनों चोर अंधेरे का फायदा उठाक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.