दुमका, मई 14 -- दुमका, प्रतिनिधि।13 वर्षीय किशोरी के साथ तीन युवकों ने गैंगरेप किया। यह घटना 9 मई को जरमुंडी थाना अंतर्गत एक गांव में हुई। इस मामले में पुलिस ने तीनों आरोपियों विकास हेम्ब्रम, मिथुन सोरेन एवं साहिब मुर्मू को गिरफ्तार किया और बुधवार को तीनों को दुमका के केन्द्रीय कारा भेज दिया। पुलिस ने किशोरी का पीजेएमसीएच में मेडिकल चेकअप कराया। बुधवार को कोर्ट एवं सीडब्ल्यूसी में पीड़िता का बयान दर्ज कराया गया। जानकारी के अनुसार तीनों युवक जरमुंडी थाना अन्तर्गत दलदली गांव के निवासी थे। तीनों शाम में बारात से वापस घर लौट रहे थे। इसी बीच किशोरी मवेशी को खेत में चरा रही थी। यह भी पढ़ें- किशोरी से गैंगरेप, तीन गिरफ्तार तीनों की नजर उक्त किशोरी पर पड़ गई और तीनों ने किशोरी को उठाकर सुनसान इलाके में ले जाकर उसके साथ सामूहिक रूप से दुष्कर्म किय...