कन्नौज, अप्रैल 24 -- मवेशियों द्वारा मक्का की फसल चराने से मना करने पर किसान की लाठी-डंडों से पिटाई कर दी गई। घायल किसान ने चार लोगों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। थाना क्षेत्र के विचपुरवा गांव निवासी रोहित सिंह ने बताया कि गुरुवार शाम करीब पांच बजे अमोलर गांव के तीन लोग और एक अज्ञात व्यक्ति बकरियों से उसकी मक्का की फसल चरवा रहे थे। विरोध करने पर आरोपित गाली-गलौज करने लगे और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में रोहित का सिर फट गया और शरीर पर कई चोटें आईं। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपित जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़ित का आरोप है कि आरोपित अक्सर जबरन किसानों की फसलें चरवा लेते हैं। घायल किसान को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थाना प्रभारी विनय कुमार शर्मा ने ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.