फर्रुखाबाद कन्नौज, अप्रैल 6 -- शमसाबाद, संवाददाता। मवेशी चराने गये वृद्ध की गंगा में डूबने से मौत हो गयी। सोमवार की सुबह उसका शव नदी में उतराता पाया गया इससे परिवार में कोहराम मच गया। घटना को देखते हुये पुलिस की टीम जांच के लिए दौड़ी। अचानकपुर गांव निवासी 75 वर्षीय मुलायम सिंह रविवार को अपने घर से गंगा की ओर मवेशी चराने के लिए लेकर गये थे। शाम को मवेशी तो घर पहुंच गये लेकिन वृद्ध नहीं पहुंचे। इससे घर वालों को चिंता हुयी। रात भर परिजनों ने उनकी इधर उधर तलाश की पर कहीं कुछ पता नहीं लगा। सोमवार की सुबह वृद्ध का शव गंाव के ही नजदीक गगा में उतराता हुआ पाया गया।इस पर शव को पानी से बाहर निकाल लिया गया। घटना की जानकारी थाना पुलिस को दी गयी। इस पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। परिजनों से जानकारी की और वृद्ध के शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए ...