मवेशी चराने गए युवक की यमुना नदी में डूबने से हुई मौत
कानपुर, जून 2 -- पुखरायां, संवाददाता। भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के करियापुर गांव निवासी एक व्यक्ति मवेशी चराने के दौरान यमुना नदी में डूब गया। घटना की जानकारी मिलते परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव खोजने का प्रयास शुरू किया। घटनास्थल पर गांव के सैकड़ों ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई। शाम को जाकर शव मिल पाया। भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के करियापुर गांव निवासी शिवकुमार का 30 वर्षीय भाई छोटे पुत्र स्व. राम बिहारी मवेशी चराने यमुना किनारे गया हुआ था। इसी दौरान वह नहाने लगा। नहाने के दौरान वह नदी में डूब गया। यह भी पढ़ें- मछली मारने के दौरान नदी में डूबने से व्यक्ति की मौत घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे अमरौधा चौकी इंचार्ज अमित पोरवाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.