मवेशी चराने गए तीन लोगों को जंगली सुअर ने किया घायल
छपरा, जून 25 -- दरियापुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के चर्चित हरदिया चंवर में जंगली सुअर ने दो महिलाओं सहित तीन लोगों को हमला कर घायल कर दिया। घायलों में रामरतिया देवी,सुनरी देवी व जलेश्वर मांझी शामिल है। सभी को परिजनों ने इलाज के लिए हाजीपुर निजी क्लिनिक में भर्ती कराया है।जानकारी के अनुसार तीनों घायल हरदिया चंवर में मवेशी चराने गए थे।इसी बीच जंकी सुअर ने तीनों को हमला कर घायल कर दिया।खेत में मिट्टी काट रहे पोकलेन व हाइवा चालकों ने तीनों को बचाया और परिजनों को सूचना दी। यह भी पढ़ें- भूमि विवाद में मारपीट, तीन घायल
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.