मवेशी चराने गए किसान पर बाघ ने किया हमला, घायल
लखीमपुरखीरी, जून 29 -- दक्षिण खीरी वन प्रभाग के महेशपुर वन रेंज के महेशपुर-नयागांव रोड पर बाघ ने एक किसान पर उस समय हमला करके घायल कर दिया, जब वह अपने साथियों के साथ मवेशियों को चराने के लिए जा रहा था। यह सब देखकर लोगों किसी तरह शोर करना शुरू किया और लाठियां फटकारना शुरू किया। तब जाकर बाघ खेतों की ओर चला गया। सूचना पर पहुंची वन टीम ने बाघ होने की पुष्टि की है। गंभीर रूप से घायल को सीएचसी गोला भेजा गया, जहां से लखीमपुर रेफर कर दिया गया। थाना हैदराबाद और महेशपुर रेंज के गांव उदयपुर निवासी कालीचरन (55) पुत्र राम दयाल अपने गांव के साथी दर्शन और सोहन लाल के साथ अपने अपने मवेशियों को लेकर चराने के लिए जा रहे थे कि जैसे ही यह लोग मेन सड़क पर स्थित विजयपाल वर्मा निवासी बरगदिया के खेत मे लगे ट्यूबवेल के पास पहुंचे ही थे कि खेत में बैठे बाघ ने अचानक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.