मवेशी चराने गए अधेड़ की वज्रपात से मौत, क्षेत्र में शोक की लहर
चतरा, मई 28 -- मयूरहंड, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के सोकी पंचायत स्थित चेरी गांव में बुधवार की शाम आसमानी बिजली (बज्रपात) गिरने से एक 50 वर्षीय अधेड़ की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान चेरी गांव निवासी स्वर्गीय भुनेश्वर मेहता के पुत्र मनोज मेहता के रूप में हुई है। इस हृदयविदारक घटना के बाद से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मनोज मेहता बुधवार शाम अपने मवेशियों को चराने के लिए गांव के समीप स्थित खेतों की ओर गए थे। शाम के समय अचानक मौसम का मिजाज बदल गया और तेज गर्जना के साथ मूसलाधार बारिश शुरू होने लगी। बारिश से बचने के लिए मनोज अपने साथी चरवाहों के साथ घर की ओर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान अचानक जोरदार बिजली कड़की और सीधे मनोज के शरीर पर ही गिर गयी।वज्रपात की चपेट में आते ही मनोज बुरी तरह झुलस गए और मौके पर ही गिर पड़े।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.