मवेशी चराने गए अधेड़ को बाघ ने बनाया शिकार, अधखाया शव मिला
बहराइच, जुलाई 11 -- बहराइच, संवाददाता। कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के ककरहा रेंज के जंगल में शुक्रवार को मवेशियों को चराने गए अधेड़ पर बाघ ने हमला कर मार डाला। शुक्रवार शाम आठ बजे तक अधेड़ के न आने पर उसके परिजनों व ग्रामीणों का समूह बारिश में ही तलाश को निकला। अधेड़ का अधखाया लहुलुहान शव जंगल में मिलते ही परिजनों में हाहाकार मच गया। सूचना पर कोतवाल रामनरेश, अमृतपुर पुरैना पुलिस चौकी प्रभारी अमित गुप्ता पुलिस बल के साथ पहुंच गए। शव को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। शनिवार सुबह शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। मुर्तिहा कोतवाली के धर्मपुर बेझा के मजरे मैकू पुरवा निवासी दशरथ यादव (48) पुत्र मयाराम शुक्रवार दोपहर में मवेशियों को चराने को निकला था। वह मवेशियों को चराता हुआ ककरहा रेंज के जंगल में चला गया। दोपहर बाद बारि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.