मवेशी चराने के दौरान हुई वज्रपात से एक व्यक्ति की मौत, परिजन में मचा कोहराम
जमुई, मई 12 -- जमुई, निज संवाददाता मंगलवार को जमुई प्रखंड क्षेत्र के बिहारी नदी किनारे तेज बारिश के बीच हुई वज्रपात के चपेट में आने से कपिलदेव यादव पिता मालो यादव 40 साल बेहोश होकर गिर गए। घटना के सूचना के बाद मौके पर पहुंचे परिजन द्वारा फौरन सदर अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर घनश्याम सुमन ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। मृतक शहर के बिहारी मोहल्ला निवासी बताए जाते है। कपिलदेव यादव की मौत के बाद पूरे परिवार में कोहराम मच गया। परिजन का रो- रोकर बुरा हाल होने लगा। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई और डाक्टर द्वारा पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। परिजन ने बताया कि कपिलदेव यादव हमेशा की तरह मंगलवार को भी मवेशी चराने के लिए बिहारी नदी किनारे गए थे। इसी दौरान तेज हवा के साथ मुशलाधार बारिश शुरू हो गई और अचानक वज्रपात हो गई। जिससे कपिलदे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.