बेगुसराय, मई 28 -- खोदावन्दपुर, निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के दौलतपुर पंचायत के वार्ड नंबर सात दौलतपुर नवटोलिया में गुरुवार की सुबह मोहम्मद राजा के मवेशी घर में आग लगने से तीन दुधारू गायें झुलस कर गंभीर रूप से जख्मी हो गईं। आगलगी के घटना की सूचना पाकर घटनास्थल पर आए ग्रामीणों के अथक प्रयास से आग पर काबू पाया गया। इसके बाद पशुपालन विभाग के डॉक्टर व कर्मियों ने मिलकर झुलस कर जख्मी हुई गायों का इलाज शुरु किया। इस संबंध में पशुपालक ने बताया कि सुबह सवेरे गायों से दूध निकालकर पशुओं को चारा देकर पशु घर में बांध दिया। नौ बजे सुबह में एकाएक पशु घर में आग लग गई। यह भी पढ़ें- मवेशी घर में आग लगने से तीन गायें गंभीर रूप से झुलसी इस कारण खूंटे से बंधी गायें झुलस कर जख्मी हो गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...