मधुबनी, मई 2 -- रविंद्र नाथ झा मधेपुर। प्रखंड की गढ़गांव पंचायत के गेवाल टोला में शुक्रवार रात लगी आग में बलजीत प्रसाद यादव का मवेशी घर जल गया व एक मवेशी की झुलसकर मौत हो गई। आग मवेशी घर में लगी बिजली की तार में हुई शार्ट सर्किट के कारण लगी। आग में मवेशी घर में रखा गेहूं का करीब 25 क्विंटल भूसा तथा ड्रम में रखा डीजल जलकर बर्बाद हो गया। इस आग में पीड़ित परिवार का हजारों की संपत्ति जलकर बर्बाद हो गई। ग्रामीणों की तत्परता से आग पर काबू पाया गया। घटना की पुष्टि गढ़गांव पंचायत के मुखिया दीपेंद्र कुमार सिंह, वार्ड दो के वार्ड सदस्य श्याम सुंदर मंडल तथा वार्ड पंच महेंद्र मंडल ने की है। यह भी पढ़ें- मधुबनी में आग का तांडव, होलसेल कपड़ा गोदाम में लगी भीषण आग; लाखों का सामान जलकर खाक मधेपुर के सीओ नितीश कुमार ने बताया कि प्रभारी राजस्व कर्मचारी को जां...